फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: गुरु की नगरी पांवटा साहिब में धूमधाम से मनाया जा रहा गुरु तेग बहादुर साहिब का प्रकाश उत्सव

जिला सिरमौर की ऐतिहासिक गुरु की नगरी पांवटा साहिब में आज सिखों के 9वें गुरु गुरुतेग बहादुर साहिब महाराज का पावन प्रकाश उत्सव बड़े धूमधाम एवं श्रद्धा भाव के साथ मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा परिसर में प्रातः काल से ही कीर्तन समागमों के आयोजन हो रहे हैं तो वहीं बाहरी राज्यों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा में नतमस्तक होने पहुंच रहे हैं। गुरुद्वारा पांवटा साहिब के ग्रंथी भाई गुरदीप सिंह ने बताया कि गुरु गोबिन्द सिंह महाराज जी की यह ऐतिहासिक नगरी है यहां गुरु गोबिन्द सिंह महाराज ने अपने जीवन के साढ़े चार साल पांवटा साहिब में व्यतीत किए हैं । आज यहां हिंद की चादर कहे जाने वाले सिखों के 9वें गुरु गुरुतेग बहादुर जी का जन्मउत्सव बड़े श्रद्धा भाव के साथ मनाया जा रहा है। हिमाचल समेत हरियाणा पंजाब उत्तराखंड दिल्ली से भारी संख्या में सांगते नतमस्तक होने पहुंच रही हैं जिनके लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब ने सभी सुविधाएं जुटाई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें