फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: मेडिकल कॉलेज नाहन में नशे के दुष्प्रभावों पर मरीजों और तीमारदारों को बांटा ज्ञान

डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में सोमवार को नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों और उनके तीमारदारों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। कॉलेज के प्रशिक्षु चिकित्सकों और नर्सिंग स्कूल के स्टाफ ने लोगों को विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। कार्यक्रम के दौरान लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें