फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: सांसद सुरेश कश्यप बोले- मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे

केंद्र की मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे हुए हैं। नाहन में बुलाई पत्रकारवार्ता में यह जानकारी देते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्र सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों बारे विस्तार से बताया। कश्यप ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के प्रत्येक वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। बीते 11 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने देश को विश्व में महाशक्ति बनाकर खड़ा किया है। आज देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में तीसरे नंबर पर है। मोदी सरकार ने देश हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी केंद्र की मोदी सरकार ने इस अवधि में अनेकों सौगातें दी हैं। इस अवसर पर विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, राकेश गर्ग आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें