शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने शनिवार हरिपुरधार सड़क हादसे में घायलों का कुशलक्षेम पूछा। शनिवार दोपहर बाद सांसद ने मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो और सर्जरी वार्ड में घायलों से बातचीत की। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। साथ ही कहा कि घायलों की हालत में सुधार हो रहा है। घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं।