पुलिस लाइन नाहन में सोमवार को विधायक अजय सोलंकी द्वारा पुलिस आवासीय भवनों समेत महिला पुलिस थाने के नए बनने वाले भवन का शिलान्यास किया गया है। यहां 10 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से यह भवन बनकर तैयार होंगे और बेहतर सुविधाएं पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को मिलेंगी। इस दौरान विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश में आर्थिक तंगी के बावजूद भी नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए पर्याप्त मात्रा में बजट उपलब्ध करवा रहे हैं । आज नाहन के पुलिस लाइन में महिला पुलिस थाना समेत आवासीय भवनों को बनाने को लेकर शिलान्यास किया गया है । यहां 10 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से दो ब्लॉक बनकर तैयार होंगे। जिसमें पुलिस कर्मचारियों के रहने समेत महिला पुलिस थाना संचालित करने को लेकर सुविधाएं जुटाई जाएगी।