फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: कालाअंब के कार्टन उद्योग में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान स्थित कार्टन बनाने वाले एक उद्योग में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे उद्योग को अपनी चपेट में ले लिया। एहतियात के तौर पर आसपास के उद्योगों को खाली करवाकर काम बंद करा दिया गया, ताकि आग अन्य इकाइयों तक न फैल सके। जानकारी के मुताबिक उद्योग में भारी मात्रा में कच्चा व तैयार माल और मशीनरी थी, जो आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गई। उद्योग के भवन को भी भारी क्षति पहुंची है। घटना की सूचना मिलते ही कालाअंब अग्निशमन चौकी से दो वाहन, नाहन से दो और हरियाणा के नारायणगढ़ से दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और राहत कार्य में सहयोग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें