फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: अक्षय तृतीया पर निकाली भगवान परशुराम की रथयात्रा

अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य पर कमरऊ क्षेत्र में भगवान परशुराम की रथ यात्रा निकाली गई। इसमें तीन गांव शालना, मुनाणा और चौकी के ग्रामीण शामिल हुए। परशुराम भगवान के जय घोष के साथ रथ यात्रा मुनाणा गांव से शुरू होकर शालना गांव होती हुई चौकी गांव पहुंची। इस दौरान मुनाणा गांव में ग्रामीणों ने प्रसाद और जलपान का प्रबंध किया। इस दौरान एनएच 707 पर गुजर रहे सभी मुसाफिरों को प्रसाद बांटा गया। कमरऊ पंचायत के प्रधान मोहन ठाकुर ने बताया कि यात्रा के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें