नाहन शहर के मुख्य बाजार बड़ा चौक में रविवार को खेड़ा महाराज समिति की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान कड़ी-चावल और खीर का प्रसाद बांटा गया। करीब 225 लोगों ने खेड़ा महाराज का प्रसाद ग्रहण किया। बता दें कि नगर खेड़ा मंदिर समिति छह साल से यहां भंडारे का आयोजन कर रही है। समिति पदाधिकारी एवं सदस्य गौरव गुप्ता व सौरभ बत्रा ने बताया कि हर रविवार को समिति से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य यहां भंडारे का प्रसाद वितरित करते हैं।