पांवटा साहिब(सिरमौर)।शुक्रवार को भी दर्जनों वाहन हिमाचल व उत्तराखंड राज्य सीमा से वापिस लौटाए गए। लंबा सफर तय कर पंजाब व हरियाणा से बाता पुल तथा कुल्हाल बैरियर पर पहुंचे कांवड़ दल सदस्य काफी देर तक बहस करते नजर आए। हर वर्ष ये कांवड़ दल पांवटा साहिब रूट से हरिद्वार को गंगाजल लेने रवाना होते रहे है। पिछले एक सप्ताह से लगातार वाहन हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड प्रवेश करने को पहुंच रहे है। लेकिन, हिमाचल सीमा बैरियर से सभी वाहन वापिस लौटा कर वाया हथनीकुंड से जाने को कहा जा रहा है।