फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: 19 नवंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला, तैयारियां तेज

ददाहू। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के आयोजन को लेकर रेणुका विकास बोर्ड और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 नवंबर से शुरू होने वाले छह दिवसीय मेले के लिए तीर्थ में व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। मंदिर परिसर और स्नान घाट का जीर्णोद्धार कर उन्हें नया रूप दिया जा रहा है, जबकि रास्तों की मरम्मत, रंग-रोगन और साज-सज्जा के काम भी जल्द शुरू किए जाएंगे। इस बार मेले को और आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक संध्याओं और कुश्ती के साथ महिलाओं की मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित करने की योजना है। इनमें म्यूजिकल चेयर और रस्साकशी सहित अन्य प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। इसके अलावा मेले के सभी छह दिनों में रेणुका झील की संध्याकालीन महाआरती होगी। इसके लिए श्रद्धालुओं से शुद्ध देसी घी की सेवा ली जा रही है। मेले से जुड़ी व्यवस्थाओं के संचालन के लिए रेणुका विकास बोर्ड ने टेंडर भी आमंत्रित किए हैं। आयोजन के मद्देनजर विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य सचिव एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि मेले की रूपरेखा तैयार की जा रही है। आयोजन को आकर्षक और मनोरंजक बनाने के साथ इसकी धार्मिक महत्ता और प्राचीन परंपराओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सभी विभागों को तैयारियों से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें