स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से आस्था स्कूल नाहन में विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर 25 के करीब बुजुर्गों की बीपी, शुगर व अन्य बीमारियों की जांच की गई। साथ ही उन्हें बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने क्षय रोग उन्मूलन व गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों के कारण और बचाव बताए।