फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: आयुर्वेदिक अस्पताल नाहन में हवन के साथ प्रकृति परीक्षण शिविर का आयोजन

Krishan Singh Updated Tue, 23 Sep 2025 12:01 PM IST

आयुष विभाग सिरमौर ने मंगलवार को 10वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मनाया। इससे पहले यह धनवंतरी दिवस पर मनाया जाता था, जिसको आयुष मंत्रालय की ओर से हर वर्ष 23 सितंबर को मनाया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसे लेकर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल नाहन में हवन एवं प्रकृति परीक्षण कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद एक ऐसी प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति है जो मानव को चिकित्सा के साथ स्वस्थ जीवन जीने का ढंग भी सीखाता है। आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला सिरमौर के सभी आयुष चिकित्सा संस्थानों पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चिकित्सा शिविर, प्रकृति परीक्षण, स्वास्थ्य वार्ता, पौध रोपण,योग सत्र आदि शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें