फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमाैर: पूर्व विधायक बोले-अवैध कटान मामले में हो सख्त से सख्त सजा

Krishan Singh Updated Wed, 11 Mar 2026 05:28 PM IST

शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने शिलाई में हुए चीड़ के पेड़ों के अवैध कटान मामले में मुख्यमंत्री से दोषियों से सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। प्रेसवार्ता के दौरान बलदेव तोमर ने कहा कि मामले को दबाने का प्रयास हो रहा है। पांच मार्च से यह मामला पूरी तरह से गर्माया हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि प्रशासन ने शिलाई रेंज के बीओ और फोरेस्ट गार्ड को निलंबित किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में पहले तो देरी हुई है और ऊपर से 6 तारीख को एफआईआर में 307 पेड़ काटने की बात कही गई है। उसमें कहा गया था कि अंधेरा होने के कारण पूरी गणना नहीं की जा सकी है। आज 11 तारीख हो चुकी है लेकिन अभी तक वन विभाग उसकी पूरी गणना नहीं कर पाया है। इसका अर्थ हुआ कि 307 से अधिक पेड़ों का कटान वहां हुआ जोकि छिपाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां ये कटान हुआ वह नगर पंचायत का क्षेत्र है। जहां ये कटान हुआ है वहां से एसडीएम कार्यालय और वन विभाग का कार्यालय आधा किलोमीटर से कम के दायरे में है। उन्होंने कहा कि जब छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है, ऐसे में क्या दूसरे अधिकारी दोषी नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में उचित कार्रवाई करते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। यही नहीं, उन्होंने पर्यावरण प्रेमियों से भी आगे आने का आह्वान किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें