फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन में खेल खेलो, नशा छोड़ो थीम पर फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से चौगान मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। खेल खेलो, नशा छोड़ो थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जिला सिरमौर की टीमों के साथ बाहरी राज्यों की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। खालसा फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ किन्नर समाज की महंत अंजलि शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को सकारात्मक दिशा देती हैं। उन्होंने कहा कि फुटबॉल जैसे खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जा रहा है, जो सराहनीय पहल है। क्लब के अध्यक्ष मिलन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला सिरमौर की छह और बाहरी राज्यों की नौ टीमें भाग ले रही हैं। पिछले दो वर्षों से क्लब लगातार इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित कर युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें