फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर उत्सव: नृत्य और गायन के ऑडिशन देने पहुंचे युवा

Krishan Singh Updated Mon, 24 Aug 2026 04:42 PM IST

स्टेपको संस्था की ओर से नाहन के चौगान मैदान में 9 से 17 सितंबर तक सिरमौर उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं के लिए सोमवार को ऑडिशन आयोजित किए गए। युवाओं ने गायन, नृत्य और दूसरी विद्याओं के लिए ऑडिशन दिए। स्टेपको के अध्यक्ष रंजित सिंह कंवर ने बताया कि स्टेपको का उद्देश्य ऐसे आयोजन के जरिये युवा कलाकारों को मंच प्रदान करना है। यही नहीं, बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को बेव सीरीज में भी काम दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मकसद केवल स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना है। बता दें, सिरमौर उत्सव में नृत्य, गायन, बॉडी बिल्डिंग, कुश्ती, मॉडलिंग, बेबी शो और सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें