फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: फालमा चौहान बोलीं- महिला घरेलू हिंसा व अत्याचार की घटनाएं निंदनीय

अखिल भारतीय महिला जनवादी समिति का जिला स्तरीय सम्मेलन शनिवार को नाहन में हुआ। इसकी अध्यक्षता समिति की राज्य सचिव फालमा चौहान ने की। इस मौके पर फालमा चौहान ने कहा कि देश और प्रदेश में बढ़ती महिला घरेलू हिंसा व अत्याचार की घटनाएं निंदनीय हैं। इनके विरुद्ध सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं में बढ़ते नशे, मंहगाई व बस किराये को लेकर भी प्रदेश सरकार से नियत्रिंत करने की मांग की। इस अवसर पर आगामी तीन वर्षों के लिए समिति की जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। बैठक में समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर, अमिता चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें