फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन-ददाहू सड़क पर दोसड़का के पास डंगे का निर्माण कार्य शुरू

धार्मिक पर्यटन क्षेत्र रेणुकाजी जाने वाले नाहन-ददाहू मार्ग पर दोसड़का के पास क्षतिग्रस्त डंगे का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से ठेकेदार के माध्यम से डंगे का निर्माण करवाया जा रहा है। दरअसल, बरसात में यह डंगा ढह गया था। इसके चलते सड़क काफी संकरी हो गई थी। खासकर बसों और भारी वाहनों को गुजरने में परेशानी हो रही थी। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से इसका निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। आरसीसी का डंगा लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि नाहन-ददाहू सड़क पर वाहनों का भारी दबाव रहता है। रोजाना हजारों बड़ी और छोटी गाड़ियां यहां से गुजरती हैं। सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार शीघ्र ही कार्य को पूरा करवा लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें