फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: बनेठी स्कूल में गणित विषय के शिक्षक का पद रिक्त होने पर जताई चिंता

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी में बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एसएमसी प्रधान सुभाष शर्मा ने की। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विकास कार्यों और विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विशेष रूप से मंथन किया गया। प्रधानाचार्य संजय पासी ने अभिभावकों और अध्यापकों से अपील की कि विद्यार्थियों को परीक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार करवाया जाए, ताकि विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रह सके। सभा में विद्यालय में गणित विषय के अध्यापक का पद रिक्त होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। एसएमसी सदस्यों ने इस विषय पर चिंता जताते हुए शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द गणित अध्यापक की नियुक्ति करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। बैठक के बाद एसएमसी सदस्यों ने विद्यालय में बच्चों को दिए जा रहे एमडीएम का निरीक्षण भी किया। इस दौरान भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की जांच की गई। सदस्यों ने मिड डे मील की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और इसे आगे भी बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा विद्यालय के समग्र विकास, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को ऊंचा उठाने और स्कूल की विभिन्न आवश्यकताओं को लेकर भी सुझाव साझा किए गए। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक और एसएमसी सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें