फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: मेडिकल कॉलेज में लगाया रक्तदान शिविर, 45 यूनिट एकत्रित

रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स और इन्नरव्हील क्लब नाहन क्लासिक की ओर से बुधवार को मेडिकल कॉलेज नाहन के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। वर्ल्ड वार वैट्रन स्वर्गीय डॉ. पीएल सबलोक के 104वें जन्मदिन पर आयोजित इस शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स की अध्यक्ष डॉ. प्रगति सबलोक ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है। अभी तक 500 यूनिट रक्त एकत्र कर ब्लड बैंक को दिया है। उन्होंने बताया कि शिविर में होमगार्ड, सेना के जवानों और स्थानीय लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. निशि जसवाल, अमित अत्रि, एसके सबलोक, राकेश थापा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें