फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: बनेठी पंचायत की पहली ग्राम सभा में विकास कार्यों पर मंथन, कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

Ankesh Dogra Updated Sun, 05 Jul 2026 03:52 PM IST

विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत बनेठी में पंचायत चुनाव के बाद पहली आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित प्रधान प्रेमपाल ठाकुर ने की। ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र के विकास, जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीणों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पंचायत के विकास कार्यों के लिए अपने सुझाव दिए। इस दौरान पंचायत स्तर पर स्वच्छता, पेयजल, सड़क, वीबीजीरामजी सहित अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। प्रधान प्रेमपाल ठाकुर ने कहा कि पंचायत के समग्र विकास और पारदर्शी कार्यप्रणाली को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग और ग्राम सभा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें