फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: मौसम बदलते ही अस्पतालों में बढ़ने लगे सर्दी-खांसी के मरीज

मौसम बदलते ही जिला भर के अस्पतालों में सर्दी-खांसी के मरीजों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बदलते मौसम के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव और खान-पान का ध्यान रखने को लेकर सिरमौर जिला आयुष विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा ने बताया कि ऋतु संधि के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिसके कारण कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि इस मौसम में मुख्य रूप से मानसिक तनाव, शरीर में दर्द, चर्म रोग और सर्दी खांसी के साथ पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि बचाव को लेकर गर्म पेय पदार्थ का इस्तेमाल बेहद उपयोगी रहता है,जिससे शरीर में गर्माहट रहती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। डॉ. इंदु ने कहा कि शीत ऋतु के दौरान शरीर शुष्क हो जाता है, ऐसे में उन्होंने गाय के देसी घी का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में खिचड़ी भी बेहद उपयोगी साबित हो सकती है क्योंकि खिचड़ी को संपूर्ण आहार माना गया है। इसके अलावा उन्होंने बदलते मौसम में लिक्विड डाइट का इस्तेमाल करने की भी सिफारिश की है ताकि शरीर को डिटॉक्स किया जा सके और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें