फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: मानसून की दस्तक से नकदी फसलों को मिली संजीवनी

जिला सिरमौर में बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं नकदी फसलों को भी नई जिंदगी मिल गई है। पिछले कुछ दिनों से जिले के धारटीधार क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण टमाटर, शिमला मिर्च, अदरक, धनिया और मक्की की फसलें प्रभावित हो रही थीं। बारिश के अभाव में किसानों की चिंता बढ़ने लगी थी। जिले के कई किसानों की आजीविका का मुख्य आधार यही नकदी फसलें हैं। बुधवार सुबह शुरू हुई बारिश का सिलसिला दिनभर जारी रहा। बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें