परशुराम जयंती के अवसर पर रेणुकाजी तीर्थ में मंगलवार को एक नया संयोग दिखाई दिया। इस मौके पर जहां एक साथ कई देवताओं का रेणुका जी में मिलन हुआ, वहीं उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भी अपने देवताओं के साथ हाजिरी भरी। उत्तराखंड के विकास नगर से परशुराम मंदिर चिल्लियों से देवताओं की पालकी को शाही स्नान के लिए रेणुका लाया गया। यहां देवता ने त्रिवेणी घाट पर अपने देवालुओं सहित शाही स्नान किया। इसे देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं का हुजुम घाट पर उमड़ पड़ा। रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ भारत सिंह ठाकुर ने चिल्लियों से पहुंचे देवताओं का मंदिर में विधिवत स्वागत किया।