बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ हिंदू समाज ने जिला मुख्यालय नाहन में आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी हिंदू आश्रम नाहन में एकत्रित हुए। इसके बाद वहां से माल रोड, गुन्नूघाट, बड़ा चौक, छोटा चौक से होते हुए रघुनाथ मंदिर तक आक्रोश रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के प्रति हो रहे अत्याचार को लेकर जमकर नारेबाजी की।