फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: संगड़ाह बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव स्थगित, एक भी सदस्य नहीं पहुंचा विकास खंड कार्यालय

विकास खंड संगड़ाह में शुक्रवार को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव स्थगित करने पड़े। निर्धारित समय तक एक भी बीडीसी सदस्य विकास खंड कार्यालय नहीं पहुंचा। इस कारण चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब यह चुनाव आगामी तिथि तक स्थगित कर दिए गए हैं। उपमंडल अधिकारी सुनील कायथ ने बताया कि दोपहर एक बजे तक विकास खंड कार्यालय में कोई भी बीडीसी सदस्य अपना दावा प्रस्तुत करने नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए दावा पेश करने के लिए दो-तिहाई बहुमत का होना आवश्यक था, लेकिन कोई भी पक्ष दो तिहाई बहुमत के साथ निर्धारित समय में उपस्थित नहीं हो सका। एसडीएम ने बताया कि पहले दूसरी बैठक बुलाने के लिए 10 दिन का समय होता था लेकिन वर्तमान में नियमों में किए संशोधन के बाद अब 15 जून के बाद किसी भी समय चुनाव करवाए जा सकते हैं, जिसमें तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें