फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग पशोग पंचायत में विकास कार्यों में धांधली, आरटीआई कार्यकर्ता रणबीर सूद ने प्रेस वार्ता में लगाए आरोप

विधानसभा क्षेत्र पच्छाद के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बाग पशोग में हुए विकास कार्यों में वित्तीय धांधली के आरोप लगे हैं। मंगलवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में आरटीआई कार्यकर्ता रणबीर सूद ने कहा कि बाग पशोग पंचायत में हो रहे विकास कार्यों में बड़ी अनियमितताएं हुई हैं। इस संबंध में उनके साथ कई लोगों ने कई बार प्रशासन को अवगत करवाया। लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। मजबूरन उन्हें हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया है। उन्होंने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि धांधलियों में मुख्य रूप से सड़क साइड में बने बैंच, पंचायत कार्यालय हुई पैनलिंग और जल शक्ति मिशन के तहत लोगों को पानी के कनेक्शन उपलब्ध करवाने के पंचायत प्रधान के दावे शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें