फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: राम भगतराम को चेयरमैन तथा प्रभाकर शर्मा को चुना युवा कल्याण संगठन का अध्यक्ष

Krishan Singh Updated Sat, 05 Jul 2025 05:53 PM IST

युवा कल्याण संगठन नाहन की पहली बैठक का आयोजन नाहन के एक निजी रेस्तरां में किया गया। बैठक में युवा कल्याण संगठन के गठन को लेकर अहम चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि यह संगठन गैर राजनीतिक स्तर पर काम करेगा। समाज के हर वर्ग की मांगों को सरकार व प्रशासन के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। रक्तदान शिविर, पौधरोपण, मतदाता जागरूकता शिविर जैसे सामाजिक कार्य प्रतिवर्ष संगठन की ओर से किए जाएंगे। मतदान में युवाओं की भागीदारी को अधिक से अधिक बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सरकार द्वारा आम जनमानस के विकास के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को जोड़ना भी संगठन के मुख्य कार्यों में रहेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से चेयरमैन राम भगतराम, अध्यक्ष प्रभाकर शर्मा तथा कोषाध्यक्ष विक्रम को चुना गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें