फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: पांवटा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ विश्राम गृह से लघु सचिवालय तक निकाली रैली

पांवटा साहिब विश्रामगृह में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्मार्ट मीटर के मुद्दे को उठाया गया। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी व हिमाचल किसान सभा के गुरविंदर सिंह गोपी समेत वक्ताओं ने कहा कि अब तक जो स्मार्ट मीटर लगे हैं, उनमे इलेक्ट्रॉनिक मीटरों से 3 से 4 गुना तेज चल रहे हैं। स्मार्ट मीटर के खिलाफ विश्रामगृह से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया गया। बिना उपभोक्ता की अनुमति के घर मे घुस कर मीटर बदले जा रहे हैं। इससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है। पांवटा साहिब बाजार में बिजली बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई । इसके बाद एसडीएम पांवटा साहिब जीएस चीमा को ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें