फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजीव बिंदल बोले- सीएम के भुट्टो पर दिए बयान पर भाजपा चुनाव आयोग से करेगी शिकायत

Krishan Singh Updated Sat, 06 Apr 2024 05:48 PM IST

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इन दिनों बहुत बौखलाहट और घबराहट में हैं और अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। यह टिप्पणी आज नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा भुट्टो को कुट्टो का नारा देकर हिमाचल की संस्कृति को तार-तार किया है। इसे लेकर भाजपा चुनाव आयोग को शिकायत करने जा रही है। बिंदल ने कहा कि ऐसे बयानों से लगता है कि कांग्रेस पार्टी व मुख्यमंत्री प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव नहीं होने देना चाहते। जनमानस को उकसाने, डराने-धमकाने का जो प्रयास कांग्रेस कर रही है वह सही नहीं है। बिंदल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के पास बीते 15 महीनों की एक भी उपलब्धि नहीं है। केवल मात्र कांग्रेस सरकार ने 12-15 लोगों को कैबिनेट रैंक देने का काम किया है। कांग्रेस की सरकार अभी तक फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि नौकरियों के संस्थान को बंद कर दिया गया और सरकारी नौकरी के नाम पर एक भी नौकरी नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें