सिरमौर जिले में पुलिस का अवैध नशे के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने कंडईवाला में बड़े पैमाने पर की जा रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस दौरान खेत में खड़े अफीम के 5 हजार पौधों को बरामद कर उन्हें नष्ट किया और मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस थाना कालाअंब पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सुभाष उर्फ भाषी निवासी गांव कंडईवाला ने अपने खेतों में अफीम के पौधे की खेती कर रखी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना कालाअंब की पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।