फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को समयबद्ध शिकायतों का निपटारा करने के दिए निर्देश

उपायुक्त सम्मेलन कक्ष में मंगलवार को सुशासन सप्ताह के तहत सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने की। उपायुक्त ने अधिकारियों को लोगों की शिकायतों को समयबद्ध रूप से निवारण करने को कहा। साथ ही सभी विभागाध्यक्षों को अपने विभागों से संबंधित पोर्टल की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। कार्यशाला में सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई सर्विस में पारदर्शिता, जवाबदेही, लोक प्रशासनिक एवं अन्य सेवाओं में सुधार के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त कार्यशाला में स्वास्थ्य सेवा विभाग, प्राथमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा ने भी विभागीय गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें