फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में निकाली श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा

अंकेश डोगरा Updated Wed, 16 Apr 2025 02:57 PM IST

श्री बाला जी एवं श्याम सहारा मंडल नाहन की ओर से बुधवार को मुख्यालय नाहन में श्री खाटू श्याम जी की निशान यात्रा निकाली गई। यह यात्रा काली मंदिर कालीस्थान परिसर से शुरू हुई। जो नया बाजार, गुरूद्वारा दशमेश अस्थान साहिब, गोबिंदगढ़, श्री बाल्मीकि नगर, छोटा चौक, बड़ा चौक, गुन्नुघाट बाजार, चौगान होते हुए वापस मंदिर परिसर में आकर संपंन हुई। गर्मी के कारण निशान यात्रा में कम ही लोग शामिल रहे। जब यात्रा निकाली जा रही थी तो गुरूद्वारा साहिब के सामने बाजे वाला वाहन पलट गया। गनीमत यह रही कि भीड़ नही होने के कारण उसकी चपेट में कोई नहीं आया। इसके बाद की निशान यात्रा बाजे वाले वाहन के बिना ही आगे बढ़ाई गई। कार्यक्रम के दौरान सुनील गर्ग, दीपक चौधरी, अभिषेक चौधरी, राोहित ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें