फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कालाअंब उद्योग में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने की मॉकड्रिल

एनडीआरएफ टीम द्वारा सिरमौर भ्रमण के दूसरे दिन मंगलवार को कालाअंब स्थित मेसर्स बुडस्टॉक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल शिमला के संयुक्त सहयोग से आग की घटनाओं पर एक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी के कर्मचारी व स्थानीय लोगों को आपदाओं के प्रति जागरूक किया गया। तहसीलदार नाहन एवं नोडल अधिकारी उपेंद्र चौहान ने बताया कि एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ शिमला की संयुक्त टीम ने कंपनी के लगभग 200 से अधिक कर्मचारियों एवं अधिकारियों को आपदाओं के प्रति जागरूक किया। साथ आग की घटनाओं पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने उक्त कंपनी के बारे में विस्तृत जानकारी भी एकत्रित की। खतरनाक रसायनों तथा उनसे निपटने के संबंध में भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर एनडीआरएफ नालागढ़ से निरीक्षक प्रवीण कुमार, उप निरीक्षक अशोक चंद रमोला, स्थानीय राजस्व प्रतिनिधि तथा जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि, फैक्ट्री अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें