भारत विकास परिषद पांवटा साहिब शाखा की ओर से आज प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। मुख्य अतिथि पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी ने शुभारंभ किया। एवीएन पांवटा साहिब बाता मंडी में राष्ट्रीय समूह गान एवं भारत को जानो प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता पांवटा साहिब के 11 स्कूलों के छात्र-छात्राओं की टीम भाग ले रही है। विजेता व उप विजेता टीम को पुरुस्कार वितरित किये जाएंगे। इस अवसर पर भारत विकास परिषद पांवटा साहिब शाखा अध्यक्ष अनिल सैनी, सचिव नीरज उध वानी, नीरज बंसल, अजय शर्मा, एसएस गुप्ता, आरती पराशर व अरुण शर्मा मौजूद रहे।