जिला मुख्यालय नाहन का ऐतिहासिक चौगान मैदान इन दिनों लगातार आयोजित हो रहे व्यावसायिक मेलों और बड़े झूलों के कारण चर्चा में है। मैदान की बिगड़ती स्थिति से शहरवासियों में लगातार चिंता बढ़ रही है। सोमवार को शहरवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा से मिला। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर ऐसे आयोजनों पर रोक लगाने की मांग की है। देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि चौगान मैदान मूल रूप से खेल गतिविधियों, राष्ट्रीय समारोहों और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन पिछले कुछ समय से यहां लगातार व्यावसायिक मेले लगाए जा रहे हैं। भारी-भरकम झूलों और अस्थायी ढांचों