फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: स्किट स्पर्धा में विवेकानंद सदन और कार्ड मेकिंग में जीविका रहीं अव्वल

डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल नाहन के प्रांगण में मंगलवार को मातृ दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में मां के प्रति सम्मान, प्रेम और त्याग की भावना को जागृत करना था। इस दौरान मां का निस्वार्थ प्रेम और त्याग विषय पर आयोजित इंटर हाउस स्किट प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन ने प्रथम स्थान पर रहा। जबकि गांधी सदन ने द्वितीय और हंसराज सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्किट प्रतियोगिता की निर्णायक मंडल में मंजू बाला, नीरज कुमारी और प्रिया भारद्वाज सम्मिलित रहीं। इसके अलावा मां के लिए प्रेम संदेश विषय पर आयोजित कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में हंसराज सदन की सातवीं कक्षा की जीविका पहले स्थान पर रहीं। जबकि दयानंद सदन के आठवीं कक्षा के छात्र किंजल ठाकुर ने दूसरा और हंसराज सदन के सातवीं कक्षा की छात्रा सानवी धीमान ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर निबंध लेखन प्रतियोगिता और कविता लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मदर्स डे का वास्तविक संदेश यही है कि हम अपने माता-पिता की सेवा करें, उनके त्याग और बलिदान को समझें। माता-पिता ही हमारे प्रथम गुरु हैं। उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे जीवनभर अपने माता-पिता का आदर करें और उनकी सेवा करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें