फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: कांसर में आयोजित हुईं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं

Krishan Singh Updated Fri, 03 Oct 2025 01:20 PM IST

दुर्गा नवयुवक मंडल कांसर की ओर से नवरात्र के उपलक्ष्य पर मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी प्रतियोगिता और दंगल का आयोजन किया गया। युवक मंडल के प्रधान दिनेश शर्मा और उपप्रधान राजकुमार ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में पंजाहल विजेता और कुरगल उपविजेता रहा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कालाअंब ने गोजर को हराकर खिताब पर कब्जा किया। कबड्डी प्रतियोगिता में राइजिंग धगेड़ा विजेता और यंग स्टार धारटीधार उपविजेता रहा। दंगल में हरियाणा के अंकित ने नाहन के तरुण को पटखनी देखकर माली अपने नाम की। कबड्डी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कुलदीप राणा ने समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रखने के लिए भी कारगर सिद्ध होती है। कबड्डी एसोसिएशन प्रदेश भी युवाओं को खासकर ग्रामीण क्षेत्र में छुपी हुई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें