कांग्रेस भवन नाहन में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने मजबूत नेतृत्व और निर्णय क्षमता से भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनके बलिदान और उनके योगदान को देश कभी नहीं भुला सकता। इस मौके पर कैप्टन सलीम अहमद, मनीराम पुंडीर, अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू, मास्टर सोमचंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।