फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: बनोग-धारकयारी-कांशीवाला सड़क का निर्माण रुका, ग्रामीणों ने डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में डीसी को सौंपा ज्ञापन

Ankesh Dogra Updated Wed, 22 Jul 2026 12:38 PM IST

सिरमौर जिले की नाहन पंचायत में बन रही बनोग-धारकयारी-कांशीवाला सड़क का निर्माण कार्य सेना की आपत्ति के चलते रुक गया है। सड़क निर्माण दोबारा शुरू करवाने की मांग को लेकर बुधवार को स्थानीय ग्रामीण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में उपायुक्त सिरमौर से मिले और ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण रुकने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से सेना के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द निर्माण कार्य बहाल करवाने की मांग की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि करीब 12 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के लिए लंबे समय तक प्रयास किए गए थे। सड़क निर्माण से पहले सेना से आवश्यक अनुमति भी प्राप्त की गई थी, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य बीच में रोक दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सेना की ओर से सड़क पर ड्रम लगाकर निर्माण कार्य बंद करवा दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों की उम्मीदों को झटका लगा है और विकास कार्य प्रभावित हुआ है। डॉ. बिंदल ने उपायुक्त से आग्रह किया कि प्रशासन इस मामले में सेना के अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक समाधान निकाले, ताकि सड़क निर्माण कार्य जल्द दोबारा शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है और इसके पूरा होने से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें