फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: नाहन रिंग रोड पर लगेंगे स्पीड ब्रेकर, तेज रफ्तार वाहनों पर कसेगा शिकंजा

शहर की सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रोड सेफ्टी क्लब नाहन की बैठक वीरवार को एसपी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर ने की। इसमें क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में नाहन रिंग रोड पर तेज रफ्तार बाइक और अन्य वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी तय किया गया कि स्पीड ब्रेकर किन स्थानों पर और कितनी दूरी पर लगाए जाएंगे। सदस्यों ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में रिफ्लेक्टर लगाने पर भी सहमति जताई, ताकि रात के समय वाहन चालकों को बेहतर दृश्यता मिल सके और दुर्घटनाओं में कमी आए। बैठक में शहर में पार्किंग और नो-पार्किंग जोन चिन्हित करने, वन-वे व्यवस्था लागू करने तथा जिन स्थानों पर सड़क के दोनों ओर अवैध पार्किंग हो रही है, वहां कार्रवाई करने पर भी चर्चा हुई। यशवंत विहार क्षेत्र में कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों के कारण बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए वहां पुलिस पोस्ट स्थापित करने का सुझाव भी दिया गया। इसके अलावा जरजा सड़क पर भी स्पीड ब्रेकर और रिफ्लेक्टर लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैठक में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को साइबर ठगी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और सड़क सुरक्षा संबंधी जनजागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर सहमति व्यक्त की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें