फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: राखी के रंगों से सजे नाहन के बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाएं

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही जिला मुख्यालय नाहन के बाजार राखियों के रंग और त्योहार की खरीदारी से गुलजार होने लगे हैं। मंगलवार को शहर के मुख्य बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल नजर आई। नाहन शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं और युवतियां बाजार पहुंचीं और अपने भाइयों के लिए पसंद की राखियां खरीदती दिखाई दीं। इस बार दुकानों पर राखियों की कई नई और आकर्षक वैरायटी उपलब्ध है। बच्चों के लिए छोटा भीम, डोरेमोन, लाइटिंग और म्यूजिकल राखियां विशेष आकर्षण बनी हुई हैं। वहीं युवाओं के बीच ब्रेसलेट स्टाइल की राखियों के साथ ओम, स्वस्तिक और रुद्राक्ष वाली पारंपरिक राखियों की भी मांग देखने को मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी करने नाहन पहुंचीं महिलाओं ने बताया कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए पहले ही राखियां खरीद रही हैं। कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें अपने भाइयों के लिए राखियां डाक या दूसरे माध्यमों से दूसरे शहरों में भेजनी हैं। ऐसे में समय रहते खरीदारी करने से उन्हें राखियां भेजने के लिए पर्याप्त समय मिल रहा है। बाजार में ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही से राखी विक्रेताओं और दुकानदारों में भी उत्साह है। व्यापारियों के अनुसार, इस बार अलग-अलग डिजाइन, आकार और क्वालिटी की राखियां उपलब्ध हैं। ग्राहकों को 10 रुपये से लेकर करीब 500 रुपये तक की राखियां मिल रही हैं। बजट के अनुसार विकल्प होने के कारण बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए अलग-अलग डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि रक्षाबंधन का दिन जैसे-जैसे करीब आएगा, बाजारों में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है। त्योहार के अंतिम दिनों में राखियों के साथ मिठाइयों, उपहारों और अन्य पूजा सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें