नाहन के चौगान मैदान में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस को लेकर नगर परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन दिनों नगर परिषद के कर्मचारी चौगान मैदान की सफाई और रंग-रोगन के कार्य में जुटे हुए हैं। नगर परिषद की अध्यक्षा श्यामा पुंडीर ने बताया कि सजावट का कार्य 25 जनवरी से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।