दीपावली पर्व को लेकर लोगों में खास उत्साह है। जहां एक ओर धनतेरस पर नाहन बाजार में खासी भीड़ रही, वहीं चौगान मैदान नाहन में लोगों ने पटाखों की खरीदारी की। शनिवार सुबह के समय भीड़ कम रही। लेकिन दोपहर बाद काफी संख्या में लोगों ने आतिशबाजी की खरीदारी की। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फायर टेंडर के साथ दमकल विभाग की टीम भी चौगान मैदान में मुस्तैद रही, ताकि आग की घटना होने पर काबू पाया जा सके।