नाहन के चौगान मैदान में 26 जरवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस को लेकर शनिवार को चौगान मैदान में परेड की रिहर्सल की गई। इसमें पुलिस, होमगार्ड और कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बता दें कि नाहन में होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि होंगे।