फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: नाहन में पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन सिरमौर का गठन, योगेश दत्त बने अध्यक्ष

जिला सिरमौर के पहाड़ी क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन सिरमौर 2026 का गठन किया गया है। नाहन मुख्यालय में आयोजित युवाओं की विशेष बैठक में संगठन की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इसमें योगेश दत्त को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। प्रेस वार्ता में नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश ठाकुर ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और सामूहिक प्रयासों से उनका समाधान करवाना है। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत क्यारी के पूर्व प्रधान रणबीर ठाकुर ने की। इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी में चंद्र प्रकाश को उपाध्यक्ष, कुलदीप सिंह को महासचिव, बलवीर सिंह को सह-सचिव और वेद प्रकाश को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन के सुचारू संचालन के लिए रमेश पहाड़िया, रणवीर सिंह, राजीव कंवर, अनिल शर्मा, अरविंद कंवर, कमल देव, कुलभूषण, योगेंद्र सिंह और सौरव को मुख्य सलाहकार बनाया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर संगठन का नाम पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन सिरमौर रखने पर सहमति जताई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन आने वाले समय में पहाड़ी क्षेत्रों से जुड़े जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें