जिला मुख्यालय नाहन में गुरुवार को नगर परिषद ने लावारिस पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया। इस दौरान नगर परिषद ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से लावारिस पशुओं को पकड़कर एकत्रित किया। इन पशुओं को नगर परिषद नगर परिषद गो अभयारण्य भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि अभी तक नगर परिषद ने 40 के करीब लावारिस पशुओं को पकड़ कर काऊ सेंचुरी भेजा है।