फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: नाहन में युवा सीख रहे मूक अभिनय की बारीकियां, बिना शब्दों के भाव व्यक्त करने का प्रशिक्षण

नाहन में रंगमंच में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए चार दिवसीय माइम कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में युवाओं को बिना शब्दों के भाव और विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने के साथ-साथ मूक अभिनय की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला में सहारनपुर से आए प्रशिक्षक रवि कर्णवाल प्रतिभागियों को माइम की बारीकियां सिखा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं की अभिव्यक्ति क्षमता विकसित करने के साथ उनके आत्मविश्वास और मंचीय प्रस्तुति को बेहतर बनाने पर भी काम किया जा रहा है। माइम अभिनय की ऐसी विधा है, जिसमें कलाकार बिना संवाद बोले अपने हाव-भाव, शारीरिक गतिविधियों और चेहरे के भावों के माध्यम से दर्शकों तक अपनी बात पहुंचाता है। कार्यशाला में प्रतिभागियों को इसी कला की व्यावहारिक बारीकियों से परिचित कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को शारीरिक नियंत्रण, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और मंचीय प्रस्तुति से जुड़ी विभिन्न तकनीकों का अभ्यास करवाया जाएगा। इसके जरिए प्रतिभागियों की अभिव्यक्ति क्षमता को और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। चार दिवसीय यह कार्यशाला सोसायटी फॉर थिएटर एजुकेशन, प्रोडक्शन एंड कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन की ओर से निशुल्क आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में रंगमंच में रुचि रखने वाले युवाओं को प्रशिक्षण का अवसर मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें