इन्नरव्हील क्लब ऑफ नाहन कलासिक का अधिष्ठापन समारोह नाहन में आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता नवनियुक्त अध्यक्ष सीमा वर्मा ने की। पूर्व अध्यक्ष रचना ठाकुर ने सीमा वर्मा को कालर पहनाकर पहनाकर सीमा वर्मा को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा। कार्यक्रम के दौरान साल भर में किये जाने वाले कार्यो को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष सीमा वर्मा ने बताया कि महिलाओं का यह क्लब सामाजिक कार्यो से जुड़ा है। समाज में धार्मिक और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए भी ये क्लब कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लड़की की शादी, किसी बच्चे की पढ़ाई के खर्चे ये क्लब उठाता है। किसी को ईलाज में जरूरत हो तो भी ये क्लब कुछ सहायता प्रदान करने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा कि क्लब की महिलाएं खुद ही राशि एकत्रित करके सामाजिक कार्यो के लिए यह कार्य कर रही हैं। इस मौके पर भावना रत्न, अलका जुनेजा समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।