श्री साई अस्पताल नाहन और भाजपा मंडल धारटी, नाहन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को धारटीधार क्षेत्र के पंजाहल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 182 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस अवसर पर डॉ. राजीव बिंदल ने डॉ. बिंदल ने कहा कि जमटा से लेकर के पंजाहल होते हुए बिरला के लिए सड़क का कार्य प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इस पर लगभग 14 करोड़ रूपये खर्च होंगे। इसी प्रकार जमटा से लेकर महीपुर की सड़क और अनेक सड़कें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी ने हिमाचल की आपदा के प्रति समर्पण भाव के साथ वर्ष 2023 से लेकर 2025 के बीच में 5300 करोड़ आपका राहत के अंदर दिए हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री तपेन्दर शर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, मान सिंह, सिरमौर सिंह, प्रेम पाल ठाकुर, वीरेंदर ठाकुर के अलावा भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।