उपमंडल नाहन के तहत आने वाले बनकला गांव में संपर्क सड़क बंद किए जाने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एसडीएम की अदालत ने पंचायत एवं गांव के लोगों के पक्ष में फैसला दिया था कि बुधवार को प्रातः 9:00 बजे के बाद पंचायत बंद सड़क खोल सकती है। लेकिन जब सड़क खोलने के लिए जेसीबी मशीन पहुंची तो इस दौरान दोनों पक्षों में पहले काफी देर तक नौकझोंक हुई, बाद में नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। प्रतिवादी पक्ष हाईकोर्ट से सटे की बात कर रहा था। मौके पर डीएसपी मुख्यालय रामाकांत ठाकुर व तहसीलदार नाहन उपेंद्र चौहान ने पुलिस बल के साथ स्थिति पर नियंत्रण पाया।